boyfriend kisses

विशाखापत्तनम | आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा की लड़की की शादी या सगाई के वक़्त अचानक उसका प्रेमी पहुच जाता है, और या तो लड़की को भगा के ले जाता है या लड़की के घर वालों को किसी तरह समझा कर शादी कर लेता है | लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्मों में होता है |

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं की ये सब बातें सिर्फ फिल्मों में ही होती हैं , तो हम आपको बता दें की ऐसा हकीकत में हुआ है वो भी विशाखापत्तनम में | किसी हिंदी फिल्म  के सीन की ही तरह एक युवक अपनी प्रेमिका के यहाँ उसकी सगाई में बिना बुलाये पहुच गया और सगाई की रस्म से ठीक पहले उसने उस लड़की को सब के सामने चूम लिया | इसके बाद क्या हुआ होगा वह बताने की जरुरत नहीं है | कुछ लोग लड़के को मारने के लिए भी दौड़े |

इसी बीच कहानी न एक नया मोड़ ले लिया | लड़के , लड़की की सार्वजानिक प्यार की घोषणा के बाद लड़की के घरवाले शादी के लिए तैयार हो गए | वे दोनों एक दुसरे से लम्बे समय से प्यार करते थे | हालांकि शुरू में लड़के के घरवाले भी तैयार नहीं थे , लेकिन बाद में वे भी तैयार हो गए |

इस रील लाइफ स्टोरी के रियल लाइफ में हकीकत बनने से जहाँ लड़का, लड़की समेत उनके घरवाले खुश थे, वही लड़की से सगाई करने आये लड़के समेत उसके घरवालों को भारी  शर्मिंदगी उठाते हुए वह से जाना पड़ा |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.