भारत और चीन के बीच तनाव अपने चरम पर
ऐसी खबरें आ रही हैं की भारतीय सेना(Induan army) डोकलाम के अलावा चीन अधिशाशित तिब्बत के क्षेत्र में भी घुस गयी है | यह आरोप लगाया है वह के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने | 1962 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर गतिरोध बना हुआ है भारत एवं चीन के बीच |
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है की चीन के अधिकार क्षेत्र वाले तिब्बत(Tibbat) में भारयीय सेना घुस आई है | यदि वह पीछे नहीं हटती है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे | 1962 के बाद से ऐसा लंबा गतिरोध पहले बार देखने को मिल रहा है | 2013 में भी सिर्फ 21 दिनों के लिए गतिरोध हुआ था |
2013 में चीनी सेना भारतीय सीमा के 30 किलोमीटर भीतर तक आ गयी थी | लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें यहाँ से खदेड़ दिया था | चीन शायद यह भूल रहा है की हालत अब 1962 जैसे नहीं रहे हैं | और भारत के भी तेवर अब बदल चुके हैं | भारत अब रक्षात्मक से ज्यादा आक्रामक रूख अपना रहा है |
चाइना पहले ही मानसरोवर के तीर्थयात्रियों को प्रवेश न दे कर अपनी मंशा जाहिर कर चुका है | और अब भारत भी पीछे हटने को बिलकुल तैयार नहीं है, इसका उदाहरण सुषमा स्वराज जी द्वारा दिया गया बयान ही है , जिस से चीन को मिर्ची लगी थी वो भी जोर की |