प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जान से भारत को स्वच्छ बनाने में लगे हुए हैं , लेकिन क्या आपको पता है की भारत का ही एक ऐसा शहर है जो की देश का सबसे स्वच्छा शहर है और यह काफी पहले से ही पूरी तरह स्वच्छ शहर है | यह शहर है मैसूर | इस शहर को साफ़ शहर होने में सबसे बड़ा योगदान यहाँ रहने वाले लोगो का है |
मैसूर में न लोग अपने शहर को साफ़ रखते है बल्कि कूड़े कचरे से अच्छी खासी कमाई भी कर लेते हैं | मैसूर के कुछ कस्बे का तो मुख्य कमाई का जरिया ही कूड़ा कचड़ा है | इन कस्बे के लोग जीरो वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का इस्तेमाल करते हैं और उसकी देख रेख करते हैं |
क्या होता है जीरो वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट ?
जीरो वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में गीले और सूखे कचड़े को अलग कर के जमा किया जाता है और इनसे खाद तैयार किया जाता है | यहाँ हर दिन पांच टन कचड़े से खाद और उर्वरक तैयार किया जाता है | इस खाद को किसानों में बेचा जाता है | मेटल और प्लास्टिक के कचड़े को बाजार में बेचा जाता है | इन सबसे होने वाली आय को प्लांट का रखरखाव करने वाले लोगों को तनख्वाह के रूप में दी जाती है | इसी में में से एक हिस्सा प्लांट के मेंटेनेंस में भी खर्च किय जाता है |
तो इस प्रकार से मैसूर न सिर्फ भारत का सबसे स्वच्छ शहर बन पाया है बल्कि , इस से नौकरियां भी सृजित की जा रही है | अगर यही मॉडल पुरे भारत में लागू कर दिया जाये तो हमारे भारत देश को स्वच्छ होने से कोई नहीं रोक सकता |
Indian cleanest city – Mysore